Tata Punch EV – Tata Motors ने अपनी पहली एक्टिव-आर्किटेक्चर पर आधारित इलेक्ट्रिक SUV, Punch EV को लॉन्च किया है, जो स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है।

दो बैटरी ऑप्शन, अच्छी रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ Tata Punch EV शहर और हाइवे दोनों के लिए बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV है। प्रीमियम फीचर्स के साथ यह किफायती विकल्प भी है।
Tata Punch EV Engine
Tata Punch EV दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है—25 kWh और 35 kWh। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 60kW की मोटर (114Nm टॉर्क) और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 90kW की मोटर (190 Nm टॉर्क) मिलती है।
चार्जिंग के लिए इसमें 50kW DC फास्ट चार्जर (करीब 56 मिनट), 7.2kW होम चार्जर (3.6 से 5 घंटे) और 3.3kW पोर्टेबल चार्जर (9.5 से 13.5 घंटे) जैसे विकल्प मिलते हैं।
Tata Punch EV Range
Tata Punch EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज 315 किमी से 421 किमी तक है, जो बैटरी वेरिएंट (25 kWh या 35 kWh) पर निर्भर करती है। यह रेंज शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए न केवल पर्याप्त है, बल्कि वीकेंड ट्रिप जैसे हल्के हाईवे सफर के लिए भी कारगर साबित हो सकती है।
Tata Punch EV Features
Tata Punch EV को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाती है। इसमें 6 एयरबैग, ABS+EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX चाइल्ड माउंट्स, हिल-होल्ड असिस्ट और ESC जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें 360° कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, क्रूज़ कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सॉफ्ट टच क्लाइमेट कंट्रोल और डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप।
Tata Punch EV Price & EMI
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर ₹14.44 लाख तक जाती है। अगर आप ₹9.44 लाख के लोन पर इसे 9.8% ब्याज दर और 5 साल की अवधि में फाइनेंस करते हैं, तो आपकी अनुमानित मासिक EMI करीब ₹23,844 हो सकती है।